ग्राम पंचायत दमोदा के पंच गणों ने सरपंच द्वारा किए जा रहे मनमानी पर दुर्ग एसडीएम को आवेदन सौंपा
दुर्ग न्यूज़ | दुर्ग जिला के विकासखंड दुर्ग के अंतर्गत ग्राम दमोदा के सरपंच अश्वनी कुमार यादव के द्वारा अपने पंचायत को मनमानी रूप से संचालित किया जा रहा है जिसके विरुद्ध में ग्राम पंचायत के सभी पंचगण उनके इस तरह के व्यवहार एवं मनमानी ढंग से कार्य से परेशान होकर दुर्ग एसडीएम को सरपंच के विरुद्ध अविश्वास पत्र दिया है ग्राम के पंचगणों का कहना है कि सरपंच अश्वनी कुमार यादव द्वारा ग्राम सभा को मनमानी रूप से संचालित किया जाता है , मनमाने रूप से वित्तीय निर्णय लिया जाता है, पंचों के साथ मतभेद पूर्ण व्यवहार किया जाता है , पंचायत प्रस्तावों में पारदर्शिता नही रखा जाता है, किसी भी कार्यों की जानकारी मांगने पर जानकारी सरपंच द्वारा नहीं दिया जाता है, एकल रूप से सभी निर्णय लिया जाता है | यह सभी कारण ग्राम पंचायत की दमोदा के पंचगणों द्वारा बताया गया है | जिस पर उन्होंने एसडीएम से इन सभी कारणों को ध्यान में देने की जानकारी देते हुए अविश्वास पत्र प्रस्तुत किया है | एसडीएम को आवेदन प्रस्तुत करने वाले ग्राम दमोदा के सभी पंचगन जिनमे मंजू यादव, अहिल्या निर्मलकर, ठाकुर राम साहू, रूप सिंह देशमुख, उर्मिला बाई साहू, उषा बाई पांडे, हीरा लाल साहू ,गायत्री साहू, राधा ठाकुर, मीरा यादव, दुर्गेश कुमार यादव, सोमबती सोनवानी उपस्थित थे सभी द्वारा मिलकर अविश्वास पत्र एसडीएम को दिया गया है |

Facebook Conversations