ग्राम भटगॉव में माघी पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास जयंती मनाया गया
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास मार्केटिंग हेड - आर एस एस सेवा विभाग द्वारा ग्राम भटगॉव में संत रविदास जयंती पर किया स्वस्थ परीक्षण

ग्राम भटगॉव में माघी पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास जयंती मनाया गया एवं स्वस्थ परीक्षण शिविर  भी आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम रवि दास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक डॉ रामस्वरूप शर्मा विभाग प्रचारक कमलसिंह राठौर जिला सेवा प्रमुख नेतराम साहू जिला कार्यवाह दिलेस्वर उमरे जिला सह प्रचार प्रमुख निकश साहू की विशेष उपस्थिति रही स्वस्थ प्रशिक्षण शिविर में 40 से अधिक ग्राम वासियो का बी पी व शुगर का जांच किया गया तत्पश्चात ग्रामीणों को मास्क वितरण किया गया गांव के सेवा बस्ती में वरिष्ठ नागरिकों का साल व श्रीफल से सम्मन किया गया इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक डॉ रामस्वरूप शर्मा ने कहा सर्वे भवन्तु सुखिनः के सूक्ति वाक्य से ग्राम वासी के स्वस्थ की मंगल कामना करते हुए संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने की बात कही जिला सेवा प्रमुख  नेतराम साहू ने कहा कि निर्मल पावन भावना के भाव को चरितार्थ करते हुए मनुष्य की सेवा से ही ईश्वर प्रसन्न होते है |

संत रविदास जी ने उच नीच की भेद भाव की खाई को पाटना ही समाजी समरसता का मूल मंत्र है कार्यक्रम का आभार विहिप जिला सह मंत्री मनीष वैष्णव ने किया | प्रदेश मंत्री संतोष मार्कण्डेय ने कहा संत रविदास जी के विचारों को जन जन तक पहुचाने के लिए  सेवा सप्ताह कर योजन करने की बात कही इन बीच गांव के पूर्व उप सरपंच इसु साहू सुकृत माणिक संतराम उइके प्रकाश उइके सचिन राजपूत अनिल साहू बिनु साहू भेखलाल साहू उपथित रहे|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations