गोरखपुर में रवि किशन ने रूद्राभिषेक कर भरा नामांकन, कहा- काशी के बाद यही हॉट सीट...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के लिए मतदान नामांकन जारी है। भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने आज शुक्रवार को रवि किशन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। रवि किशन ने पहले अपनी पत्नी के साथ गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक कर आशिर्वाद लिया और सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले फिर नामांकन दाखिल किया।भाजपा नेता रवि किशन के नामांकन दाखिल करने उनके साथ पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, कौड़िया ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव के और एक प्रस्तावक भी मौजूद रहे.इस मौके पर रवि किशन ने कहा कि, यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे नामांकन दाखिल करने का मौका मिल रहा है। काशी के बाद गोरखपुर हॉट सीट है। देश-दुनिया की निगाहें गोरखपुर पर है।लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान 7 मई को होना है और इंडिया गठबंधन ने गोरखपुर से सपा नेता काजल निषाद को मैदान में उतारा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations