गोबर खरीदी का कार्य बंद करने के बाद अब काम बंद कलम बंद हड़ताल 16 मार्च  से :
त्वरित खबरे : निशा विश्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

14 मार्च 2023

दुर्ग  : राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ग्राम पंचायत सचिवों के शासकीय करण के विषय में कोई प्रावधान नहीं होने से पंचायत सचिवों में भारी रोष व्याप्त है . प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार जिले में पंचायत सचिवों ने गोबर खरीदी के कार्य बंद कर दिए हैं . गोबर खरीदी बंद करने के बाद अब वे काम बंद कलम बंद हड़ताल में जाने की तैयारी कर रहे हैं. पंचायत सचिवों ने 16 मार्च से काम बंद कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है. प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांत अध्यक्ष तुलसी साहू का कहना है, कि बजट 2023 से 24 में पंचायत सचिवों के शासकीय करण के विषय में किसी भी प्रकार प्रावधान  किया गया है. इसके कारण से प्रदेश पंचायत सचिव संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के किसी भी ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवों द्वारा मार्च से नहीं गोबर खरीदी का कार्य नहीं करेंगे इस संबंध में संचालक पंचायत एवं संचालक कृषि विभाग को संघ द्वारा जानकारी दे दी गई है उनका कहना है ,कि पंचायत सचिव का एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण की है . उनकी मांग पर विभिन्न गांवों में कार्यरत पंचायत सचिव का बजट 2023 से 24 के शासकीय करण करने पंचायत मंत्री द्वारा आश्वासन दिए गया है था किंतु बजट में पंचायत सचिव की शासकीय करण के संबंध में कोई पहल नहीं होने से छत्तीसगढ़ के समस्त पंचायत सचिवों में शेष रोष व्याप्त है . प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष यशवंत आडिल का कहना है, कि संगठन ने अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को भी पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि पंचायत सचिव परिवीक्षा अवधी पश्चात शासकीय करण के संबंध में 15 मार्च तक सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो सभी पंचायत सचिव 16 मार्च से काम बंद कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे.

14 मार्च को बैठक लेकर बनाएगा रणनीति 

प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के दुर्ग जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू का कहना है कि जिले में 6 मार्च के बाद से गोबर खरीदी पूरी तरह बंद है अब तक उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं होने के कारण प्रदेश पंचायत सचिव संघ के जिला इकाई की बैठक 14 मार्च को दुर्ग चौपाटी में रखी गई है इसमें अपनी मांगों के संबंध में आगे के आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी

YOUR REACTION?

Facebook Conversations