गणतंत्र दिवस के अवसर पर भिलाई निगम के मुख्यालय में महापौर नीरज पाल करेंगे ध्वजारोहण :
त्वरित खबरे :

26 जनवरी 2023

भिलाई नगर  : 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में महापौर नीरज पाल प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। शहीद उद्यान सेक्टर 5 में प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। निगम के सभी अनुविभाग कार्यालय में प्रातः 7:30 जोन समिति के अध्यक्षों के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अधिकारी/कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। कार्यालय परिसर में व्यापक साफ-सफाई तथा झालर से सजावट की गई है। नेहरू नगर जोन कार्यालय में सभापति एवं जोन समिति के अध्यक्ष गिरवर बंटी साहू, वैशाली नगर के जोन कार्यालय में जोन समिति के अध्यक्ष रामानंद मौर्या, मदर टेरेसा नगर जोन कार्यालय में जोन समिति के अध्यक्ष जलंधर सिंह, शिवाजी नगर जोन कार्यालय में जोन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव तथा जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 जोन कार्यालय में जोन समिति के अध्यक्ष राजेश चौधरी ध्वजारोहण करेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations