गणेशोत्सव झांकी में धमधा पुलिस की सख्ती, 507 लोहे के कड़े उतरवाए
त्वरित खबरें :- नेहा साहू रिपोर्टिंग

दुर्ग। गणेशोत्सव के दौरान धमधा के बाजार ग्राउंड में आयोजित झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए धमधा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। 29 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों और अन्य जिलों से करीब 6,000 से 7,000 दर्शक पहुंचे।

संज्ञेय अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना धमधा पुलिस की टीम ने कार्यक्रम शुरू होने से लेकर समापन तक लगातार निगरानी रखी। पुलिस की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी संभाला।

507 लोहे के कड़े निकलवाकर सुरक्षित रखवाए

कार्यक्रम में पहुंचे युवा वर्ग के कुछ लोगों द्वारा पहने गए अलग-अलग प्रकार के 507 लोहे के कड़े पुलिस टीम ने निकलवाकर सुरक्षित रखवाए। पुलिस के अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए यह कार्रवाई सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत की गई।

पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव या अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

इन पुलिस अधिकारियों की रही भूमिका

कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्रीमती बैजंतीमाला तिग्गा, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री दानेश्वर साह, निरीक्षक महेश ध्रुव, निरीक्षक भीष्म पिस्दा सहित थाना धमधा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से सार्वजनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में लोग स्वयं कानून हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations