गौठान में पशुओं के लिए हरा चारा करें दान...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

भिलाई- निगम भिलाई गौठान में रोका छेका योजना के अंतर्गत छोड़े जा रहे आवारा मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था के साथ शेड में पल रहे है। निगम के राजस्व अमला तीन काउ-कैचर वाहन के साथ सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में भ्रमण कर सड़क पर बैठकर यातायात को बाधित करने वाले आवारा पशुओं को सड़क, बाजार एवं मोहल्लों से एकत्र कर गौठान में छोड़ रहे है।

शासन की योजना रोका छेका का अभियान निगम क्षेत्र में बदस्तुर जारी है, निगम का अमला राष्ट्रीय राजमार्ग, नेहरू नगर, जुनवानी, कोहका, पावर हाउस नंदनी रोड टाउनशिप क्षेत्र  में घुम रहे मवेशियों को काउ-कैचर के माध्यम से हरा चारा के साथ गौठान छोड़ा जा रहा है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ,  शासन की योजना रोका छेका का शतत् निगरानी कर रहे है। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश में चल रहे इस अभियान के नोडल अधिकारी अनिल सिंह सहायक अभियंता ने बताया की शहर से पकड़े जा रहे गाय एवं सांड को गौठान में रखा जा रहा है।

Image

 निगम प्रशासन ने  क्षेत्र के  समाज सेवी संस्थो तथा आम नागरिकों से अपील किया है कि  सेवा  कार्य के लिए गौठान में हरा चारा दान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations