2/अगस्त/2022
भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज सुबह मॉर्निंग विजिट के दौरान वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 वृंदा नगर का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने घनी बस्तियों में नाली सफाई देखी और मुख्य नाला की भी सफाई करने के निर्देश दिए। जल जनित बीमारियों की रोकथाम एवं उपायों की जानकारी ली। डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत घर-घर टेमीफास् बॉटल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से फीडबैक लेते हुए पूछा कि घरों में टेमीफास् के बॉटल उपलब्ध हुए हैं या नहीं। उपलब्ध हुए हैं तो किस प्रकार से इनका उपयोग डेंगू नियंत्रण के लिए किया जा रहा है इसकी भी जानकारी उन्होंने मोहल्ले वासियों से ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि घरों में लगे हुए कूलर की सतत जांच करते रहे, पुराने जमा पानी में टेमीफास का उपयोग करते हुए पानी को खाली कराए, वही जन जागरूकता चलाते हुए कूलर के पानी को आवश्यकता अनुसार समय-समय पर बदलने लोगों को समझाइश देने कहा। उन्होंने गौरव पथ सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध अतिक्रमण के चलते सड़क के किनारे आवागमन बाधित होता है, राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है तथा दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ जाती है जिसे देखते हुए आयुक्त ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर गौरव पथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने जल जनित बीमारियों के रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं। आज निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Facebook Conversations