एस.डी.ओ. (राजस्व) नगर पालिका अमलेश्वर का प्रशासक नियुक्त
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 07  मार्च 2024/ राज्य शासन द्वारा दुर्ग जिले के नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का प्रशासक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नियुक्त किया गया है। सोमवार 04 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार आगामी आदेश पर्यंत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगर पालिका अमलेश्वर की परिषद के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।    

YOUR REACTION?

Facebook Conversations