वेटरन बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सलमा आगा मुंबई में लूटपाट का शिकार हो गईं हैं। मुंबई में कुछ बाइक सवार बदमाशों ने सलमा का हैंडबैग छीन लिया। बैग में उनका मोबाइल फोन, कुछ नकदी, चाबियां और कुछ अन्य जरूरी सामान था। पुलिस के अनुसार सलमा आगा ने उन्हें बताया कि वह शनिवार को ऑटो से वर्सोवा स्थित अपने बंगले से एक केमिस्ट शॉप पर जा रही थीं। तभी 2 लोग तेजी से बाइक पर आए और उनका बैग छीनकर भाग गए।
पुलिस ने FIR नहीं दर्ज की
सलमा घटना के तुरंत बाद वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत की मगर उनका दावा है कि पुलिस ने FIR दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया। सलमा ने मीडिया को बताया, 'बैग में 2 मोबाइल फोन, कुछ कैश और कुछ अन्य जरूरी सामान थे। घटना के बाद में तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची जहां एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि FIR दर्ज होने में कम से कम 3 घंटे लगेंगे। जिसके बाद मेरा केस अब आज यानी मंगलवार को रजिस्टर हो सका है जबकि मैंने मुंबई पुलिस को घटना के बारे में ट्वीट कर बताया था।'
आए दिन होती हैं घटना
सलमा ने आगे बताया, 'मोहल्ले में इस तरह की यह कोई ऐसी पहली वारदात नहीं है, इससे पहले भी लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लुटेरों के पास महंगी बाइक थी और घटनास्थल के पास पुलिस की नाकेबंदी भी थी।' मामले में FIR दर्ज होने में देरी का कारण पूछने पर वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'हम घटना के ही दिन FIR दर्ज करते हैं मगर एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास टाइम नहीं है और वह बाद में आएंगी। हमने उनसे कॉन्टेक्ट किया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जब भी वह पुलिस स्टेशन आएंगी तो हम FIR दर्ज कर लेंगे।'

Facebook Conversations