एकाग्रता एवं मूल्यों (वैल्यूस) पर आधारित गेम्स में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे ..
त्वरित खबरे : निशा विश्वास, छत्तीसगढ़ ब्यूरो :

3 अक्टूबर 2022,

भिलाई:- नारी का गौरव राष्ट्र के सपने पूरे करने में बहुतबड़ी पूंजी बन सकता है उक्त उद्गार को 15 अगस्त के दिन लाल किले से माननीय नरेंद्रमोदी जी ने उच्चारण किये थे जिसे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालयद्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य एवं शरदीय नवरात्रि के पावन अवसर परसेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम ग्राउंड में नारी सम्मान से राष्ट्र निर्माण पर आधारितध्वनी एवं प्रकाश के अति सुंदर समायोजन चैतन्य देवियों की झांकी में दिखाया जा रहाहै एवं नारी शक्ति के सम्मान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इसके पश्चात दिखाई जारही राजयोग साधनारत ब्रम्हाकुमारी बहनों को जड़ मूर्ति रूप में धरती के गर्भ औरपहाड़ों के बीच से प्रकट होते देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं| साथ ही साथ सभीके लिए राजयोग भवन परिसर में एकाग्रता एवं मूल्यों (वैल्यूस) पर आधारित गेम्स भीआयोजित किए जा रहे हैं जिसमें सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर स्वयं को तनावमुक्त महसूसकर रहे हैं| जीवन को तनावमुक्त बनाने राजयोग चित्र प्रदर्शनी भी समझ रहे हैं| झांकी का बड़ी संख्या में श्रद्धालुएवं गणमान्य नागरिक दर्शन लाभ ले रहे है| यह झांकी सर्व के दर्शनार्थ निशुल्कदिनांक 4 अक्टूबर तक संध्या 6:30 बजे से  रात्रि 10 तक रहेगी|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations