6/5/2023
आरंग. भोथली गांव के अंधियार खोप तालाब में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. लाश की पहचान चपरीद निवासी तुलसी राम साहू (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है. तालाब के किनारे मृतक की बाइक भी बरामद हुई है.
मृतक पिछले एक हफ्ते से घर से लापता था. लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना थाने में नहीं दी थी. शनिवार दोपहर भोथली के एक ग्रामीण ने लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर सीएसपी कल्पना वर्मा, आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, क्राइम ब्रांच से रोहित मालेकर अपनी टीम के साथ पहुंचे. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है. परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है. मृतक अपने गांव में झाड़ फूंक का कार्य भी करता था.

Facebook Conversations