दुर्ग- आज वर्तमान परिपेक्ष्य में जबकि हमारा भारत देश इक्कीसवीं सदी में प्रवेश कर गया है, चांद , मंगल ग्रह , शुक्र ग्रह में अपने निवास करने हेतु घर बनाने की सोच रखता है , काबिलियत रखता है तो ऐसी स्थिति में , धरातलीय स्तर पर भारत देश की महिला - माताएं, बहनें, बेटियां ... "चेतना"-" महिला पुलिस स्वयं सेविका/ वालंटियर"-" केन्द्रीय योजना "- के अंतर्गत, अपनी - अपनी सेवाएं , विभिन्न माध्यमों से, विभिन्न क्षेत्रों में उपस्थिति के साथ, निरन्तर नियमित रूप से मानवता पूर्ण रूप देते रहे हैं, और भविष्य में भी अपनी सेवाएं देते रहना चाहते हैं, समस्त महिला विकास और सशक्तिकरण हेतु पूर्णरूपेण न्याय हेतु, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं दिनांक - 30/06/2023 से लगातार प्रतिदिन।
आज दिनांक - 02/08/2023 , तैंतीसवां दिन है, अनिश्चितकालीन हड़ताल की । एक सूत्रीय मांग - कलेक्टर दर वेतनमान के साथ त्वरित स्थाई बहाली किया जाये, प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में । केंद्र सरकार और प्रत्येक राज्य आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुए, महिला विकास और सशक्तिकरण को धरातलीय स्तर पर सार्थक रूप में चरितार्थ करने हेतु ।- संघर्ष जारी रहेगी निरंतर। सड़क पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं, "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता

इतिहास गवाह है नारी के योगदान के लिए , आदर्श- त्याग- सेवा के लिए , चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर गवाह है आदर्श मानवता पूर्ण सेवा के लिए । - महिला स्वयं सेविका कल्याण समिति - जिला - दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बैनर तले , अध्यक्ष - श्रीमती तोहिमा बन्जारे जी के प्रतिनिधित्व में.... समस्त थाना एवं चौंकी की चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर - गीता साहू , सुनीता मानिकपुरी, मधु भारती, द्रोपति देशमुख ,मोनिका यादव ,रानी साहू, राजेश्वरी साहू ,सीता साहू , धारिणी देवांगन ,रामहीन यादव, योगेश्वरी साहू ,नूतन सिंह ,एवं समस्त थाना एवं चौंकी की समस्त चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालंटियर ।

Facebook Conversations