दुर्ग - जिला चिकित्सालय दुर्ग में डॉ. संगीता भाटिया एवं डॉ. कल्पना जैफ द्वारा 19 जनवरी को सर्वाधिक 30 आँख के आपरेशन संपादित किया गया जिसमें 27 मोतियाबिंद के आपरेशन, 03 अन्य आंख के आपरेशन संपादित किये गये। आपरेशन किये गये समस्त मरीज पूर्णतः स्वस्थ्य है। सफल ऑपरेशन को देखते हुए मरीजों का जिला चिकित्सालय में विश्वास बढ़ रहा है। डॉ. अरूण कुमार साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने उपरोक्त सफल आपरेशन हेतु नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञ, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को शुुभकामनाएं दी है
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

Facebook Conversations