ED पर सवालः PCC चीफ मरकाम ने भाजपा पर साधा निशाना :
त्वरित खबरे :

01 मार्च 2023

रायपुर. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है. मरकाम ने कहा, भाजपा आज निम्न स्तर की राजनीति करने लगी है. सोनिया गांधी को लेकर भाजपा के नेता वीडियो वायरल कर रहे हैं. लेकिन उन्हें अपने अध्यक्ष जेपी नड्डा का वीडियो देखना चाहिए. जेपी नड्डा का हाल भाजपा में क्या किसी से छिपा नहीं. साथ ही मरकाम ने कहा, अधिवेशन को विफल करने ईडी को भेजा गया. ईडी के छापे पड़े, लेकिन हम नहीं डरे. हमारा अधिवेशन ऐतिहासिक रहा.

आगे उन्होंने कहा, अंग्रेज शासनकाल में भी अधिवेशन हुए थे, अंग्रेजी शासन भी नहीं रोक पाई. भाजपा ने भी रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं रोक पाई. इतना ही नहीं मरकाम ने महाधिवेशन को मिल का पत्थर भी बताया. उन्होंने कहा, कांग्रेस के संविधान में नए नियम बनाए गए.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations