दुर्ग संभाग के दो''लाल ''सेना में बने लेफ्टिनेंट : भिलाई के प्रिंस बत्रा समेत चार अफसरों ने ट्रेनिंग के बाद सीएम भूपेश के साथ की मुलाकात...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छतीसगढ़ ब्यूरो

जुलाई में ग्रहण करेंगे कार्यभार ...

दुर्ग-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के चिन्मय, ठाकुर, कांकेर से धनंजय साहू शक्ति से सौरभ कपूर ,रायपुर से कुशाग्र गर्ग, भिलाई से प्रिंस बत्रा को 4 वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है |

 नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आई एम ए देहरादून में पासिंग आउट परेड संपन्न हुई जुलाई माह में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलता पूर्वक निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय थल सेना मैं आपका चयन राज्य के युवाओं और देश सेवा के लिए आगे आने प्रेरित करेंगे करेगा इस अवसर पर पूर्व सैनिक ननकू राम साहू ,भूपेंद्र ठाकुर ,नवीन गर्ग , राज कपूर सहित नवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावक उपस्थित रहे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations