दुर्ग से दाधापारा के बीच 130 किमी की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
त्वरित ख़बरें - दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के बीच बिछाई गई पटरी को जांचने के लिए रेलवे ने सेमी हाई स्पीड की प्रक्रिया पूरी की

ट्रेनों का सफर आने वाले दिनों में और आसान होगा। आने वाले दिनों में दुर्ग, पावर हाउस और भिलाई-3 से गुजरने वाली ट्रेनें 130 से 140 की गति से दौड़ेंगी। इस गति से ट्रेन चलने से यात्रियों का समय बचेगा। रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी। कम समय में अधिक लंबी दूरी का सफर तय हो सकेगा। दाधापारा से दुर्ग तक एक ट्रेन दौड़ाई गई। इसकी गति 130 किमी प्रति घंटे से अधिक रही। रिपोर्ट सुरक्षा सलाहकार समिति को भेजी गई है।

दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के बीच बिछाई गई पटरी को जांचने के लिए रेलवे ने सेमी हाई स्पीड की प्रक्रिया पूरी की। यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में भी अपनाई जाएगी। सीनियर डीसीएम डॉ. विपिन वैष्णव ने बताया कि दाधापारा से दुर्ग तक 130 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाने का प्रोजेक्ट है। इसके लिए ट्रायल लिया गया। इसकी रिपोर्ट सीआरएस कोलकाता को भेजा गया है। वहां से अनुमति के बाद इस ट्रैक पर ट्रेन की गति बढ़ाई जाएगी।

  • 145 किमी दूरी है दुर्ग से दाधापारा के बीच।
  • 130 किमी प्रति घंटे की गति से रेलवे ट्रैक पर दौड़ा इंजन।
  • 163 ट्रेनें इन दिनों दुर्ग और पावर हाउस से गुजर रही हैं।
  • 1.07 घंटे में दाधापारा से रायपुर पहुंची ट्रेन।

1.07 घंटे में दाधापारा से रायपुर पहुंची ट्रेन, जानिए
दाधापारा से एक इंजन और एक पार्सल बोगी को समान रूप से 140 की रफ्तार से दौड़ा कर एक घंटे सात मिनट में रायपुर पहुंचाया गया। दाधापारा से 12 बजकर 29 मिनट पर छूटी पार्सल बोगी एक बजकर 38 मिनट पर रायपुर पहुंची। दुर्ग स्टेशन पर 2 बजकर 23 मिनट पर पहुंची। इस तरह इन दिनों सामान्य गति से दौड़ी रही ट्रेनों की तुलना में इसमें काफी कम समय लगा। वर्तमान में 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनों को चलाई जा रही है। इसकी वजह से कम से कम एक्सप्रेस ट्रेनों में दुर्ग से बिलासपुर तक के सफर में तीन से साढ़े तीन घंटे लग रहे हैं। इस प्रकार गति बढ़ने से समय की बचत होगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations