दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग, 280 यात्री पकड़े गए; 2.09 लाख रुपए जुर्माना वसूला
त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

दुर्ग। रेलवे प्रशासन ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की टीम ने 280 यात्रियों को पकड़ा और उनसे कुल 2 लाख 9 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत दुर्ग स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और यहां से गुजरने वाली 16 ट्रेनों में जांच की गई। रेलवे अधिकारियों और टिकट जांच कर्मचारियों की टीम ने यात्रियों के टिकटों की जांच की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले और अनियमित टिकट के साथ सफर करने वाले यात्री पकड़े गए।

जांच के दौरान पकड़े गए 280 यात्रियों से रेलवे ने नियमानुसार जुर्माना और किराए के रूप में कुल 2.09 लाख रुपए की वसूली की।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस तरह के विशेष टिकट जांच अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और यात्रियों को नियमों के अनुसार सफर करने के लिए जागरूक करना है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि जुर्माने और असुविधा से बचा जा सके।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations