छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (IT) ने लोहा कारोबार से जुड़े कारोबारियों और औद्योगिक समूहों के ठिकानों पर छापेमारी की है। बुधवार को रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर और रायगढ़ में एक साथ कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर और अंबिकापुर में PRA ग्रुप, बिलासपुर में जेपी मित्तल और रायगढ़ में बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है।
अलग-अलग शहरों में हुई इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल मची हुई है। फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज और अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आयकर विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


Facebook Conversations