दुर्ग नगर के स्व सहायता समूह के उत्पादों का स्टॉल भारत मण्डपम,नई दिल्ली में
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

दुर्ग - भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके द्वारा बनाएं गए समूह उत्पाद को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मण्डपम में दिनांक 03.01.2024 से 10.01.2024 तक आत्मनिर्भर भारत उत्सव का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, इस उत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर समस्त राज्यों के चिन्हांकित स्व सहायता समूहों एवं उनके उत्पादों को विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल प्रदान किया गया है।भारत सरकार के इस आयोजन से स्व सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय हेतु राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच तो मिला ही है साथ ही उनके उत्पादों के विक्रय से आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। उक्त आयोजन में दुर्ग शहर नगर के डे-एनयूएलएम कार्यक्रम अंतर्गत संचालित नन्नत/दुर्गा बचत एवं साख /मुस्कान स्व सहायता समूह को उनके उत्पादों सहित नई दिल्ली आमंत्रित कर स्टॉल प्रदान किया गया है। यह हमारे शहर एवं शहर में संचालित स्व सहायता समूहों एवं उसमें सक्रिय रूप से कार्यरत महिलाओं के लिए गौरवान्वित करने वाला है। समूह की महिलाओं द्वारा भारत सरकार एवं डे-एनयूएलएम नगर पालिक निगम का उक्त आयोजन में भागीदारी प्रदान किये जाने हेतु धन्यवाद किया गया है। साथ ही ऐसे अवसरों से निकायों में कार्यरत स्व सहायता समूह के प्रतिभा को निखारने में मदद प्राप्त होती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations