दुर्ग/ महमरा  :  के के मोदी युनार्वर्सिटी के  स्टूडेंट्स में होली की  धूम,बॉलीवुड गानों पर लगाए ठुमके
त्वरित ख़बरें - दुर्ग संवाददाता

दुर्ग /  दुर्ग के जाने माने युनिवर्सिटी K K MODI UNIVERSITY में पढ़ने वाले छात्र छात्राओ में होली की  धूम दिखाई दी |   विश्वविद्यालय के बच्चों ने जमकर होली खेली और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए अलग-अलग राज्यों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रेम और सौहार्द के साथ होली उत्सव धूमधाम से मनाया |

होली के गानों पर लगे ठुमके 

इस दौरान कुछ छात्र पानी में भीगेते हुए आनंद ले रहे थे, 

Image

तो कोई पानी से भरे गुब्बारे फेंक रहे थे रंग गुलाल के साथ खाने-पीने के स्वादिष्ट व्यंजन तरह-तरह की मिठाइयां और होली के गानों पर जोरदार ठुमके पूरे समारोह को और मनोरंजक बना रहे थे | यूनिवर्सिटी में यह कार्यक्रम लगातार दुसरे वर्ष आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम के आयोजक पुलकित साहू,प्रखर उमरे एवं उनकी टीम रही सभी ने  इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और जमकर मस्ती  की | साथ साथ रंग बरसे 2.0 टीम ने सबको होली की शुभकामनाये दी |

K K Modi University मैं होली उत्सव की धूम

YOUR REACTION?

Facebook Conversations