दुर्ग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला युवक ने अपनी टी शर्ट फाड़कर फंदा बनाया था मृतक की शिनाख्त नहीं......
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

दुर्ग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला युवक ने अपनी टी शर्ट फाड़कर फंदा बनाया था मृतक की शिनाख्त नहीं......

दुर्गा के पद्मनापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सरकारी पोल्ट्री फार्म के पीछे पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला सुबह करीब 6:00 बजे एक राहगीर में पुलिस को फोन किया युवक ने अपनी शर्ट फाड़कर फंदा बनाया था मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है फिलहाल व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के पुलिस स्टेशनों और सीमावर्ती जिलों में पतासाजी की जा रही है। मृतक का पंचनामा कर शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations