त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में डकैती की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छह से अधिक नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और व्यापारी दिलीप मिश्रा के हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद घर में रखे 25 हजार रुपये और 35 तोला सोना के जेवरात लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंजोरा चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार की रात की घटना बताई जा रही है। रसमड़ा (गनियारी) के दिलीप टिंबर के संचालक दिलीप मिश्रा का घर नेशनल हाइवे के किनारे है। वे अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। देर रात छह से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने घर के सामने दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद दिलीप मिश्रा के हाथ पैर बांधकर घर की आलमारी को तोड़ा और पूरा सामान बिखरा दिया। आलमारी में रखे नकदी समेत सोना चांदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

Facebook Conversations