दुर्ग में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्याः 2 बच्चों की मां ने युवक के साथ लगाई फांसी
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने  आत्महत्या कर ली है। मामला खोपली गांव का है। महिला शादीशुदा है जिसने युवक के साथ फांसी लगा ली है। शनिवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकती मिली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। महिला पति से अलग मायके में रह रही थी। मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम स्टेशन मरौदा के रहने वाले थे।

शनिवार सुबह गांव के कोटवार ने पेड़ से लटकती लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा। दोनों ने फांसी एक लाल रंगी की नाइलोन रस्सी के सहारे पेड़ से फांसी लगाई थी।

 एएसपी सिटी अभिषेक झा ने बताया कि मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम स्टेशन मरौदा के रहने वाले थे। उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसके लिए पुलिस उनके परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक कोसल और मीनाक्षी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मीनाक्षी शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। वहीं कोसल कुंआरा था। कोसल टाइल्स का काम करता है। मीनाक्षी भी कई बार उसके साथ काम पर जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। जब वो एक दूसरे से शादी नहीं कर पाए तो अपने घर से 10-12 किलोमीटर दूर खोपली गांव पहुंचे और वहां फांसी पर झूल गए।

 बताया जा रहा है कि मीनाक्षी का आए दिन पति के साथ झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वो मायके रहने चली गई थी। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations