दुर्ग में गांजा बिक्री का भंडाफोड़: शंकर नगर में 1.30 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोटिंग

दुर्ग। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मोहन नगर थाना पुलिस ने शंकर नगर पानी टंकी के पास गांजा बेचने की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है।

शंकर नगर पानी टंकी के पास बेच रहा था गांजा

मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि शंकर नगर पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।

1.30 किलो गांजा और 700 नकद जब्त

जांच के दौरान आरोपी की पहचान मोनू विश्वकर्मा (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 58, ब्लॉक 43, बांबे आवास, उरला, जिला दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है, बरामद किया गया। इसके अलावा गांजा बिक्री से संबंधित 700 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

मोहन नगर थाने में अपराध क्रमांक 617/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर से उप निरीक्षक प्रियंका वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक दिनेश सोनी, आरक्षक आकाश सिंह और आरक्षक नवीन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन या सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations