दुर्ग जिले में नगरीय निकायों में परिसीमन की जानकारी
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम रिसाली, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद अहिवारा, नगर पंचायत धमधा, नगर पंचायत उतई, नगर पालिका परिषद अहिवारा परिसीमन की स्थिति नवीन परिसीमन नहीं यथावत है। इसी प्रकार नवीन परिसीमन अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, नगर पालिका परिषद जामुल, नगर पंचायत पाटन में नवीन परिसीमन किया गया। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में नवीन परिसीमन किया गया जोे न्यायालयीन विचाराधीन है।

आगामी निर्वाचन 2024-25 हेतु

आम निर्वाचन नगरीय निकाय में नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड 60 संपूर्ण निगम क्षेत्र, नगर पालिका परिषद में अहिवारा वार्ड 15 संपूर्ण पालिका परिषद क्षेत्र, अमलेश्वर वार्ड 18 संपूर्ण पालिका परिषद क्षेत्र में आम निर्वाचन होंगे। इसी प्रकार उप निर्वाचन नगरीय निकाय में नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 24 एवं 35, नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 34 और नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के वार्ड 32 में उप निर्वाचन होंगे।

नगरीय निकाय अंतर्गत अपर कलेक्टर दुर्ग अरविन्द कुमार एक्का को अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया है। रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम रिसाली, नगर पंचायत उतई के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग हरवंश सिंह मिरी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है और तहसीलदार दुर्ग पंचराम सलामे, अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग  क्षमा यदु, नायब तहसीलदार दुर्ग  ज्योत्सना कलिहारी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिका परिषद अहिवारा, नगर पंचायत धमधा अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (रा) धमधा सोनाल डेविड को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार अहिवारा राधेश्याम वर्मा एवं नायब तहसीलदार धमधा  कविता पटेल को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, नगर पंचायत पाटन अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (रा) पाटन लवकेश ध्रुव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार पाटन  मीना साहू एवं नायब तहसीलदार पाटन भूपेन्द्र यादव को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिक निगम चरौदा-भिलाई अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (रा) भिलाई-3 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार भिलाई-3 पवन सिंह ठाकुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण नियुक्त किया है।

निर्वाचन के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड 60 में पुरूष की मतदाता 111592, महिला मतदाता 116367 एवं अन्य 22 है। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 02 में पुरूष 5543, महिला 5434 है। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 01 में पुरूष 1019, महिला 1096 है। नगर पालिक निगम चरौदा भिलाई के वार्ड 01 में पुरूष 1155 एवं महिला 1161 है। नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड 15 में पुरूष 7709 एवं महिला 8010 है। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के वार्ड 18 में पुरूष 5848, महिला 5704 एवं अन्य 01 है। नगर पंचायत धमधा के वार्ड 15 में पुरूष 3700, महिला 3969 एवं अन्य 02 है। नगर पंचायत पाटन के वार्ड 15 में पुरूष 3995 एवं महिल 4324 है। नगर पंचायत उतई के वार्ड 15 में पुरूष मतदाता 3708 एवं महिला मतदाता 3942 है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations