दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम डिडगा  में शत प्रतिशत टीकाकरण
त्वरित ख़बरें - 18+ वाले सभी को लग गया टीका, सरपंच ने खुद टीका लगवाकर गांव के लोगों का भ्रम दूर किया
रिपोर्टिंग लता श्रीवास्तव मार्केटिंग रिपोर्टर त्वरित ख़बरें

पाटन :- दुर्ग का डिडगा गांव जिले का पहला 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन वाला गांव बन गया है। गांव में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी ग्रामीणों को टीका लगाया गया  है। केवल गर्भवती महिलाओं और कोविड मरीजों के अलावा सभी ग्रामीणों को टीका लग चुका है।

त्वरित ख़बरें  ने सबसे पहले गांव पहुंच कर ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से यह जाना कि कैसे कोरोना के खिलाफ जंग जीती गई, कैसे मुश्किल भरे काम को सरकारी अमले और गांव के जन प्रतिनिधियों ने आसान कर दिया।

डिडगा गांव के ग्रामीणों ने कोरोना के खिलाफ उम्मीदों का टीका लगवा लिया है। गांव में गर्भवती महिलाएं को ही छोड़कर बाकी सभी ग्रामीण को टीका लगाया गया । 

गांव के सरपंच ममता पोडेहे एवं सचिव पारखलाल साहू ने बताया की ग्रामीण जनों द्वारा बढकर वैक्सीनेशन में हिस्सा लिया गया | सरपंच ने बताया की  मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया, उसके बाद सभी ने टीका लगवा लिया है।

ग्राम के सरपंच ने बताया कि गाँव  में अब तक अधिकांश नागरिकों को टीका लगवाया जा चुका है इनमें से कई नागरिक ऐसे हैं जिनको प्रथम डोज और कई नागरिकों को द्वितीय डोज  का टीका लगाकर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया गया सरपंच सचिव के मार्गदर्शन से बचे हुए शेष नागरिकों को भी स्वयं की, परिवार की और समाज की सुरक्षा के लिए कोविड-19 का टीका निशुल्क लगवाने की सलाह दी गई है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations