27 फरवरी 2023
बालोद : 26 फरवरी को ग्राम तमोरा में यादव समाज नारी शक्ति की बैठक संपन्न हुयी .इन समूहों में 3 गांव की बैठक हुई जिसमें ग्राम सिर्री से यादव समाज की अध्यक्ष "श्रीमती रेणुका यादव" एवं "श्रीमती कुंती यादव "हैं , ग्राम कोसा से"श्रीमती लता यादव" एवं " श्रीमती मिथलेश्वरी यादव "है . तथा ग्राम तमोरा से "श्रीमती चन्द्रिका यादव " है , यह वर्ष में एक बार इस बैठक का आयोजन रखा जाता है.
नारी शक्तियों का गठन समाज की सेवा के लिए किया गया है यह उनके आर्थिक समस्याओं का निराकरण करते हैं, तथा उन को आर्थिक रूप से राशि प्रदान किया जाता है समूहों के द्वारा जो कि बहुत ही प्रशंसा की बात है. यह कार्य विगत 3 वर्षों से कर रहे हैं आगे भी यह कार्य निरंतर रूप से अग्रसर होता रहेगा .

Facebook Conversations