दुर्ग अंजोरा जी ई रोड़ में कार का जबरदस्त एक्सीडेंट
त्वरित ख़बरें/ दुर्ग संवाददाता

दुर्ग/ अंजोरा/ दुर्ग अंजोरा जी ई रोड में आज कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार जिस कार का एक्सीडेंट हुआ वह राजनांदगांव तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी तेज रफ्तार होने के कारण चालक  गति पर रोक लगाने से चूक गया l वह कार डिवाइडर पर टकराते हुए अगले तरफ  पलटी होकर  गिर गई इस तरह की घटना जो हुई है कार का एयर बैग खुलने की वजह से कार चालक को किसी तरह का गंभीर चोट नहीं आई है l आसपास एकत्रित लोगों ने बताया एयर बैक खुलने की वजह से कार चालक को मामूली चोट आई है,  जिस पर उन्हें दुर्ग जिला चिकित्सालय ले जाया गया हैl अंजोरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेकर अपनी कार्रवाई पर जुट गई इस दुर्घटना में किसी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई l

दुर्ग अंजोरा जी ई रोड़ पर कार का एक्सीडेट

YOUR REACTION?

Facebook Conversations