दो साल बाद बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन
त्वरित ख़बरें - दसवीं-बारहवीं के 44 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे , 6 उड़नदस्ता टीमें बनाई गई

सीजी बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। दो साल बाद बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन हो रही है। इसमें दसवीं-बारहवीं के 44 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए दौरान निगरानी के लिए 6 उड़नदस्ता टीमें बनाई गई है। बारहवीं के हिंदी विषय के पर्चे के साथ बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होगी। वहीं दसवी का पहला पर्चा 3 मार्च को होगा। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार केंद्र नहीं बदले गए हैं। ऐसे में जो परीक्षार्थी जिन स्कूलों में अध्ययनरत थे, वहीं परीक्षा देंगे। इसके चलते शिक्षा विभाग को कोई खास मशक्कत भी नहीं करनी पड़ी है।

इधर दो सप्ताह पहले ही परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र का वितरण कर दिया गया था। इधर बोर्ड परीक्षा से इस बार असाइनमेंट की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा के आधार पर ही अंक जारी होंगे। शिक्षा विभाग ने बताया कि दोनों दसवीं-बारहवीं मिलाकर कुल 44 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिनकी बैठक व्यवस्था कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations