दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवकों की मौत...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बिलासपुर. न्यायधनी में रफ्तार का कहर जारी है. आज फिर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. दो बाइक की आपस में भिड़ंत से एक बाइक में सवार विकास और समीर ने मौके पर दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी बाइक में सवार आकाश बाल-बाल बचे.यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमा-नगोई स्थित खपराखोल मेन रोड की है. हादसे की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस आगे की विवेचना में जुटी है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations