दिल्ली में MCD फिर तोड़ेगी अवैध निर्माण, 3 वार्ड के लिए प्लान तैयार; शाहीनबाग में चल सकता है बुलडोजर
त्वरीत खबरे/शाहीनबाग में चल सकता है बुलडोजर

दिल्ली\ में जहांगीरपुरी के बाद शाहीनबाग में भी बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यांक सरिता विहार, जैतपुर, मदनपुर खादर इलाके में अतिक्रमण का सर्वे करने पहुंचे हैं। तीन वार्ड में MCD जांच अभियान चला रही है। मेयर ने कहा कि यमुना पर कब्जा, दरगाह-मस्जिद निर्माण और बांग्लादेशी रोहिंग्याओं की अवैध बसाहट की जांच करने आए हैं। जिन लोगों के पास कोर्ट के दस्तावेज हैं, उन पर कोर्ट के जरिए कार्रवाई होगी। बाकियों पर आज कार्रवाई हो सकती है, यानी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चल सकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations