​​​​​​​ धमतरी में हादसा : एनीकट पर कीचड़ में फिसली बाइक, सिर फटा बाइक सवार की मौत
त्वरित खबरे

​​​​​​​धमतरी २९ अप्रैल 

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक फिसलने से युवक करीब 15 फीट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरा। इसके चलते उसका सिर फट गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गोकुल नगर निवासी पोमेश साहू (22) पुत्र मकसूदन साहू बुधवार सुबह बाइक से किसी परिचित के पास दरगहन जाने के लिए निकला था। दरगहन में ही रास्ते में एनीकट पर कीचड़ होने के चलते उसकी बाइक फिसल गई। बैलेंस बिगड़ने से पोमेश बाइक सहित पुल से नीचे जा गिरा।

करीब 15 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरने के कारण उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations