देशभर में 21 फर्जी यूनिवर्सिटी, इनमें से 8 दिल्ली में, UGC ने जारी की लिस्ट
त्वरित ख़बरें दिल्ली संवाददाता

नई दिल्ली: बोर्ड रिजल्ट आने के बाद फर्जी यूनिवर्सिटी भी छात्रों को लुभाने के लिए हर संभव कोशिश करती है और छात्र इनके शिकंजे में भी फंस जाते हैं। छात्रों को फर्जी यूनिवर्सिटी के जाल से बचाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) समय-समय पर फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी करता है और इस बार भी यह लिस्ट जारी हुई है। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने बताया कि इस बार जारी की गई लिस्ट में देश भर की 21 फर्जी यूनिवर्सिटी के नाम हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा 8 देश की राजधानी दिल्ली में है। वहीं, दिल्ली के बाद 4 फर्जी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में हैं। ये सभी गैर मान्यता प्राप्त संस्थान हैं। यूजीसी अधिनियम 1956 का उल्लंघन कर ये संस्थान चलाए जा रहे हैं और इन 21 संस्थानों को यूजीसी से मान्यता नहीं मिली है। ऐसे में अगर इन फर्जी यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट्स डिग्री लेते हैं तो वो डिग्री मान्य नहीं होगी।

1 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस

2 कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड

3 यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी

4 वोकेशनल यूनिवर्सिटी

5 एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी

6 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग

7 विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एंप्लाइमेंट इंडिया

8 आध्यात्मिक विवि.

 

कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भीफर्जी यूनिवर्सिटी

 

कर्नाटक: बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपेन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी गोकाक, बेलगाम.

केरल: सेंट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम.

महाराष्ट्र: राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी नागपुर.

पश्चिम बंगाल: इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च.

 

उत्तर प्रदेश में 4 विश्वविद्यालय फर्जी

 

1 गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग

2 नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी कानपुर

3 नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी अलीगढ़

4 भारतीय शिक्षा परिषद फैजाबाद रोड लखनऊ

 

ओड़िशा, पुंडुचेरी, आंध्र प्रदेश के फर्जी विश्वविद्यालय

 

ओड़िशा: नव भारत शिक्षा परिषद शक्ति नगर राउरकेला, नॉर्थ ओड़िशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी मयूरभंज

पुंडुचेरी: श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन .

आंध्र प्रदेश: क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी गुंटूर

YOUR REACTION?

Facebook Conversations