देश में एक दिन में 60 की जान गई, 24 घंटे में डेढ़ गुना बढ़ी मौतें; नए केस भी बढ़े
त्वरीत खबरे /फिर डराने लगा कोरोना:

देश-दुनिया में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना से 28 अप्रैल को 60 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले डेढ़ गुना है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 2,496 लोग डिस्चार्ज हुए। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या भी 17,801 पर पहुंच गई है। बीते दिन कोरोना के लिए 4.73 लाख सैंपल टेस्ट किए गए। इससे पहले, गुरुवार को 3,303 और बुधवार को 2,937 नए मामले दर्ज किए गए थे

दिल्ली में कोरोना के 5,250 एक्टिव मामले
दिल्ली में गुरुवार को 1,490 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में अब कुल एक्टिव केस 5,250 हो गए हैं। हालांकि, इनमें से केवल 124 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 9,379 बेड उपलब्ध हैं। यहां में गुरुवार को दो मौतें भी दर्ज की गईं।

यूपी में 2 मई को 75 जिलों में जांच अभियान
उत्तरप्रदेश में 2 मई कोरोना की वापसी चौथी लहर से बचाव के लिए विशेष मॉकड्रिल के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को परखा जाएगा। इसमें कोविड मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर इलाज शुरू करने के दौरान लगने वाले वक्त और बचाव के इंतजामों को दुरुस्त किया जाएगा। 2 मई को मेरठ सहित पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल और जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी सहित सभी कोविड सेंटर्स पर यह मॉकड्रिल होगी। पढ़ें पूरी खबर...

दुनिया में बढ़ रहा कोरोना का खतरा
कोरोना के बढ़ते मामले भारत के साथ कई देशों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। जर्मनी में एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए। यहां गुरुवार को 1.24 लाख नए केस मिले, जबकि 25 अप्रैल को 86,980 नए केस सामने आए थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations