डोंगरगढ़ : आंकड़ा 7 लाख पार भक्तों का,  माता रानी के दर्शन हेतु :
त्वरित खबरे : मां बम्लेश्वरी के दरबार में इस बार भक्तों की अच्छी भीड़ :

2 अक्टुबर 2022

डोंगरगढ़  :  मां बम्लेश्वरी के दरबार में इस बार भक्तों की अच्छी भीड़ दिखाई दी। नीचे मंदिर मेले का आनंद उठाने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि नवरात्रि के छठवें दिन ही भक्तों की संख्या 7 लाख पार हो गई हो। कोरोना के बाद पहली बार क्वांर नवरात्रि का मेला लगा है।

इस वजह से भक्तों में भी उत्साह नजर आ रहा। आने वाले दिनों में रविवार और दशहरा का अवकाश होने की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सीजन में डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालु 12 लाख से और ज्यादा हो सकते हैं। शक्ति की आराधना के इस पर्व में जसगीत मंडलियां माता की महिमा का बखान कर रही हैं।

विसर्जन रूट के लिए आज होगी बैठक: अंतिम दिन ज्योति विसर्जन की तैयारी को रविवार को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसका रूट इस बार क्या होगा, यह तय होगा। अब तक महावीर तालाब में ज्योत विसर्जन होता आया है। परंपरा है कि रेलवे पटरी पार कर ही शीतला मंदिर होते हुए ज्योत कलश महावीर तालाब पहुंचते हैं। इस बार तपस्वी मंदिर तालाब पर भी विचार कर सकता है।

मां बम्लेश्वरी देवी ऊपर मंदिर का नजारा। ड्रोन फोटो-नागेश वर्मा।  - Dainik Bhaskar

YOUR REACTION?

Facebook Conversations