डोंगरगढ़ :-" शहर में अवैध शराब की बिक्री का आरोप लगाने वाले विधायक : अपने पूर्व मुख्यमंत्री के शासन काल को ही याद कर लेते : कि उनके समय में शहर की क्या स्थिति थी - रामजी भारती "
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

डोंगरगढ़ :-" शहर में अवैध शराब की बिक्री का आरोप लगाने वाले विधायक : अपने पूर्व मुख्यमंत्री के शासन काल को ही याद कर लेते : कि उनके समय में शहर की क्या स्थिति थी - रामजी भारती " 

फोटो =

बीते दिनों गोल बाजार में ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के द्वारा शहर में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहां गया था कि भाजपा शासन में गली-गली अवैध शराब व नशा का व्यापार चल रहा है। बेरोजगार युवा इसकी चपेट में आने से अपने जीवन खो रहे हैं। उसके बाद भी भाजपा सरकार सोई है। मंगलवार को इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस के दौरान लगभग दो से ढाई घंटे तक गोल बाजार के एक मार्ग को अवरुद्ध  भी कर दिया गया था। जिससे शहर के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस मामले में प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती के द्वारा स्थानिक विधायक हर्षित स्वामी बघेल पर पलटवार करते हुए कहा गया है कि जिस कांग्रेस से वे तालुकात रखती हैं। शायद वह यह भूल रही है की प्रदेश में पूर्वोत्तर कांग्रेस के कार्यकाल में नकली शराब वितरित करवाने वाले उनके नेता, सरकार का 2000 करोड़ को कैसे हजम कर लिए। आज की स्थिति में पूर्वोत्तर सरकार के आबकारी मंत्री हो या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र सब सलाखों के पीछे हैं। उनके समय के कई अधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं। भारती ने कहा कि डोंगरगढ़ की बात करूं तो

शासकीय दुकानों से 200 रुपए प्रति पेटी कौन वसूली करता  था। शराब दुकानों के 300 मीटर दायरे में किस तरह अवैध अहाता का संचालन कर मोटी उगाही की जाती थी,यह बात किसी से छुपा नहीं है। पूर्वोत्तर सरकार में शहर का हर कोई जानता है। की कितने अवैध मैखाने खुल गए थे। चाकू बाजी जैसी बड़ी घटनाएं आये दिन देखने को मिलती थी। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, अपराध में नियंत्रण है। डोंगरगढ़ में हर वर्ष कई धार्मिक आयोजन होते हैं। जनता खुद देख रही है। पहले के आयोजनों में अपराधियों के द्वारा कितना उत्पाद मचाया जाता था। और आज की स्थिति कैसी है। विधायक हर्षित स्वामी बघेल को कम से कम इस मुद्दे में होमवर्क करके जनता के बीच जाना चाहिए था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations