डोंगरगढ़ विकासखंड की सबसे बड़ी पंचायत एलबी नगर को तहसील का दर्जा मिले 5 वर्ष बीत गए, लेकिन तहसील भवन की मांग अब तक पूरी नहीं हुई।
विदित है कि 39 पंचायत के साथ lb nagar को कांग्रेस शासन में तहसील का दर्जा मिला तब से अब तक ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा प्रस्तावित जगह पर ही तहसील भवन निर्माण को लेकर कई बार चक्काजाम कर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाना चाहा लेकिन उसके बाद भी शासन प्रशासन ग्रामीणों की समस्या को अनदेखा कर रहा है।
Lb nagar के रावणभांठा में नवीन तहसील भवन निर्माण हेतु पूर्व में धान खरीदी के लिए लाखों के नवीन निर्माण कार्य का डिस्मेंटल किया जा रहा था चूंकि ग्रामीण उक्त स्थान पर तहसील भवन निर्माण नहीं चाहते जिससे आक्रोशित होकर लाल बहादुर नगर के ग्रामीणों ने एक दिवसीय नगर बंद का आवाहन करते हुए चक्काजाम किया। मौके पर एसडीएम एसडीओपी डोंगरगढ़, एसडीओ pwd एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। SDM डोंगरगढ़ के द्वारा मामले की दो दिन में जाँच कराए जाने के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

Facebook Conversations