डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला में पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए सुरक्षा व्यवस्था पर बैंक कर्मी ज्वेल जोसफ पर हुए चाकू बाजी की घटना ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। प्रशासन द्वारा मेला सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 3000 पुलिस के जवानो की तैनाती की गई है इसके बावजूद मेला क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना होना समझ से परे है।
डोंगरगढ़ के एक बैंक कर्मी ज्वेल जोसेफ बिती रात अपने दोस्तों के घर कालकापारा में ईद की बधाई देने गए थे इसी दौरान रास्ते में ज्वेल अपने कुछ अन्य दोस्तों की प्रतीक्षा करते हुए अकेले कालकापारा स्थित पेट्रोल पंप के पास रूक गए।
इसी दौरान नकीब, इमरान और अन्य साथी बैंक कर्मी ज्वेल को अकेला पाकर गाली गुफ्तार करने लगे, नकिब ने अपने पास रखे धारदार चाकू से ज्वेल पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे ज्वेल के सिर पर गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे दोस्तों के द्वारा ज्वेल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया जहां उनके सिर पर पांच टांके लगे।
उक्त घटना को लेकर बैंक कर्मी ज्वेल ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज़ कराई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी आरोपी डोंगरगढ़ कश्मीरी पारा के बताए जा रहे हैं जो कि कुछ दिन पूर्व बैंक कर्मी ज्वेल के साथ लूट की घटना को अंजाम देने में विफल होने पर रंजिशवश चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिए हैं।

Facebook Conversations