डिपरापारा दुर्ग में धारदार चाकू दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त...
त्वरित खबरें :- नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग की त्वरित कार्यवाही,

 दुर्ग :- दिनांक 17.07.2025 को प्रार्थी देवेन्द्र सोनकर पिता राजकुमार सोनकर उम्र 21 साल निवासी डिपरापारा हनुमान मंदिर के पास वार्ड क्र. 39 दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.07.2025 के 16ः30 बजे डिपरापारा हनुमान मंदिर के पास दुर्ग के पास लक्की उर्फ लक्ष्मीनारायण यादव, प्रियांशु व भूपेन्द्र भारती के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी के पास से एक नोकिया कंपनी कामोबाईल एवं स्कूटी क्रमांक सी.जी. 07 सी.डब्ल्यू. 7939 जुमला कीमती 70,000/- रूपये लुटकर भाग गये रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर 309(6), 111(2) बी.एन.एस. घटित होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 329/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना प्रकरण में धारा 25, 27 आयुध अधिनियम जोडा गई, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम थाना प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया। *प्रकरण में संदेही आरोपी 01. लक्की उर्फ लक्ष्मीनारायण यादव 02. भूपेन्द्र उर्फ आकाश भारती को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर दिनांक 17.07.2025 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी प्रियांशु का पता तलाश जारी है। मामले में आरोपियों के निशानदेही पर एक धारदार चाकू, लूट की मशरूका एवं एक स्कूटी वाहन क्रमांक सी.जी. 07 सी.डब्ल्यू. 7939 को समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया गया। * 

          उक्त कार्यवाही में उनि प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि रामकृष्ण तिवारी, प्र.आर. शाहिद खान, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार, भूपेन्द्र बघेल, सुरेश जायसवाल, विकास ठाकुर की भूमिका रही।

 आरोपीगण का नाम व पता :-

01. लक्की उर्फ लक्ष्मीनारायण यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 साल निवासी डिपरापारा बांसटाल के पास दुर्ग 

02. भूपेन्द्र उर्फ आकाश भारती पिता घनश्याम भारती उम्र 19 साल निवासी कालीबाड़ी नेहरू नगर ढाल के पास सिटी कोतवाली रायपुर वर्तमान इंदिरा कौलोनी शंकर मंदिर के सामने दुर्ग                                                             

जप्त सामग्री :- एक धारदार चाकू, लूट की मशरूका एक स्कूटी वाहन क्रमांक सी.जी. 07 सी.डब्ल्यू. 7939 कुल जुमला कीमती 70,000/- रू.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations