भिलाई- डेंगू के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी लोगों को अपने घरों की पानी टंकी साफ करने को कहा है। इसके लिए बीएसपी ने वाटर सप्लाई का समय भी सुबह की जगह दोपहर को कर दिया है। बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक दोपहर में पानी सप्लाई देने से लोग रात के पानी का पूरा उपयोग कर लेंगे और उसके बाद खाली टंकी को अच्छे तरीके से साफ कर पाएंगे। इससे डेंगू का लार्वा पनपने नहीं पाएगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई के नगर सेवा एवं जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यह निर्णय लिया गया है। वहां से मिली जानकारी के मुताबिक टाउनशिप में डेंगू के मरीज तेजी से मिल रहे हैं। सबसे अधिक खतरा सेक्टर 2 क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इसको देखते हुए उन्होने निर्णय लिया है कि आने वाली तीन मंगलवार यानि 22, 29 अग्सत और 5 सितंबर को पानी की सप्लाई सुबह की जगह दोपहर के समय 11 बजे से 12 बजे के बीच की जाएगी। पानी सप्लाई का समय सप्ताह में एक बार इसलिए बदला गया है, जिससे लोग सप्ताह में एक बार अपने घरों की पानी टंकी को सुबह अच्छे से साफ कर सकें और उसके बाद दोपहर में उसे फिर से साफ पानी से भर सके। इससे डेंगू का लार्वा खत्म करने में काफी मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सेक्टर 2 में मिला था लार्वा
आपको बता दें कि रायपुर से आई टीमों ने जब सेक्टर 2 स्थित 30 से अधिक घरों को सर्वे किया तो इस दौरान उन्होंने यहां पानी के स्रोत और जमा पानी की जांच भी की। जांच के दौरान टीम ने 7 घरों के टंकी के पानी में लार्वा पाया। इससे पहले जो टीमें इन घरों में जांच करने पहुंची थी उन्होंने लार्वा न होने का दावा किया था। इससे साफ हो जा रहा है कि सामान्य टीमें डेंगू के लार्वा को नहीं पकड़ पा रही हैं। यदि वो ऐसा कर पाती तों काफी पहले ही डेंगू के इन स्रोतों को पकड़ लेतीं।

Facebook Conversations