दबंगई पर भारी पड़े हाथी
त्वरित ख़बरें - अमित पाण्डेय राजनांदगाव ब्यूरो प्रमुख

दबंगई पर भारी पड़े हाथी

04/11/2021 खबर छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा - मरवाही ज़िले (बिलासपुर) की है जहां एक पुलिस अधीक्षक  जंगली हाथियों की तस्वीरें लेने सपत्निक जंगल पहुंच गये, वन विभाग के कर्मचारियों को दो कौड़ी का समझ, उनके आगाह करने के बावजूद हाथियों के झुंड के सामने जा खड़े हुए। अब हाथियों ने तो दबंग देखी नहीं थी सो वो उनकी तरफ लपक लिये, स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग के मैदानी अमले के हल्ला मचाने पर आई पी एस अधिकारी एवं उनकी पत्नी की जान बाल बाल बची है। गिरते पड़ते भागते पुलिस अधीक्षक महोदय को लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बिलासपुर के अपोलो अस्पताल लाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पुलिस अधीक्षक को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल लाया गया

दबंगई पर भारी पड़े हाथी

YOUR REACTION?

Facebook Conversations