दांतेवाड़ा जिले के कला प्रेमियों के लिए छत्तीसगढ़ कला परिषद द्वारा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
त्वरित ख़बरें - सैयद हैदर रजा़ जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजन

सैयद हैदर रजा़ जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में चित्रों प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार से किया जा रहा है।अध्यक्ष योगेन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में एवं वरिष्ठ चित्रकार जितेन साहू के संयोजन में रजा़ फाउण्डेशन नई दिल्ली और भोर सेवा समिति दंतेवाड़ा के सहयोग से यह कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी से 24 फरवरी दंतेवाड़ा के आदिम कैफे जैविक बाजार में किया जाएगा।प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ अनिल पांडे के द्वारा 22 फरवरी शाम 5 बजे किया जायेगा जिसमे कला प्रेमियों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।यह कार्यक्रम सैयद हैदर रजा़ के जन्म शताब्दी को यादगार बनाने के लिए चित्रकला महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा जिसमें स्थानीय चित्रकारों और बच्चों के द्वारा बनाई गई पेटिंग का प्रर्दशन भी किया जायेगा। कला प्रेमी इस आयोजन में अपनी बनाई गई पेंटिंग को प्रदर्शित कर सकेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations