'' द केरल स्टोरी '' के बाद अब ''बस्तर द नक्सल स्टोरी''.....‘बस्तर’ में अदा शर्मा का किरदार....IG के रोल में आएंगी नजर....
त्वरित ख़बरें

केरला स्टोरी के बाद इस फिल्म के मेकर्स एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसका नाता सीधे छत्तीसगढ़ से है। फिल्म का नाम है बस्तर द नक्सल स्टोरी।  फिल्म का नाम है बस्तर द नक्सल स्टोरी। विपुल शाह ये फिल्म बना रहे हैं। मुंबई में इस फिल्म का मुहूर्त शॉर्ट शूट किया गया। इस सीन में एक्ट्रेस अदा शर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिसर बनी दिखाई दे रही हैं। बस्तर को लेकर एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक डायलॉग भी बोला।

डायलॉग में अदा नक्सल समस्या को भारत पाकिस्तान युद्ध से भी बड़ी समस्या बता रही हैं। डायलॉग में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कहा है कि भारत पाकिस्तान युद्ध में लगभग 8000 जबकि नक्सल हिंसा में 15000 जवान शहीद हुए हैं। इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं कि देश के टुकड़े करने की साजिश का सेंटर है बस्तर। फिल्म में अदा शर्मा बस्तर रेंज की IG बनी हैं, उनके किरदार का नाम है नीरजा माधवन।

इस साल की सबसे हिट फिल्मों में शामिल फिल्म द केरल स्टोरी के मेकर्स अब एक्ट्रेस अदा शर्मा के साथ एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म बस्तर को देखने के लिए फैंस अभी से ही उत्सुक है। दरअसल हर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा का फैन है |

उनकी फिल्म द केरल स्टोरी सभी को बेहद पसंद आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। इसके बाद अब फिल्म डायरेक्टर सुदीप्तो सेन एक्ट्रेस के साथ जोरदार वापसी करने की तैयारी में है। वह फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations