भिलाई- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंगलवार को भिलाई आएंगे। वे दोपहर बाद 3 बजे जोन 4 खुर्सीपार में बने बीपीओ सेंटर और इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर-1 में विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण और आभार सम्मेलन में शामिल होंगे। नेहरू नगर चौक सौंदर्यीकरण, तारा मंडल पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण और शहीद स्मृति का लोकार्पण कर शहीद परिवार को सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, क्रेडा सदस्य विजय साहू, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य व पार्षद उपस्थित रहेंगे।

Facebook Conversations