चीन में आया 6.1तीव्रता वाले भूकंप , 110 से अधिक लोगों की मौत , 200 घायल
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

चीन के नॉर्थ वेस्ट में गांसू और किंघाई प्रांतों में सोमवार देर रात भूकंप आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके पाकिस्तान तक महसूस किए गए। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक दोनों प्रांतों में करीब 116 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गांसू में 105 और पड़ोसी प्रांत किंघाई में 11 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र गांसु के लिंक्सिया हुई में साला काउंटी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे रहा।

एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, गांसु की राजधानी लान्झू में भूकंप के झटके महसूस होते ही विश्वविद्यालय के छात्र अपने छात्रावासों से बाहर निकल आए। वहां हंगामा हो रहा था। चीनी मीडिया ने बताया कि रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। टेंट, फोल्डिंग बेड और रजाइयां मौके पर पहुंचाई जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने मृतकों की संख्या कम करने के लिए उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations