चिचोला क्षेत्र में जमकर चल रहा सट्टा व अवैध शराब का कारोबार जोरो पर
त्वरित खबरें टेमन बोरकर रिपोर्टर, छुरिया

राजनांदगांव: एक का 80 के चक्कर में लाल बहादुर नगर ,हाईवे के किनारे लगे महाराजपुर क्षेत्र पूरी तरह सट्टामय हो गया है। युवा वर्ग सट्टे में जकड़ में आ गए हैं। खुलेआम सट्टा खाईवाल हाईवे किनारे दुकान खोलकर सट्टा पट्टी लिख रहे हैं। व अवैध शराब का कारोबार कर रहे है। चिचोला पुलिस का खौफ एक तरह से समाप्त हो गया है।एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जुआ सट्टा व अवैध कार्यों को लेकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के आदेशों का पालन लाल बहादुर नगर,हाईवे के किनारे लगे महाराजपुर क्षेत्र में नहीं हो रहा है।


आखिर जिम्मेदार मौन


चिचोला क्षेत्र में सट्टे व अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है। सूत्रों की माने तो स्थानीय नेता व कुछ स्थानीय लोगों की मदद से अवैध शराब एवं सट्टे का कारोबार चल रहा है। चिचोला क्षेत्र के महाराज पुर में लंबे समय से यह कारोबार का संचालन हो रहा है, लेकिन यहां तक वर्दी धारियों की पहुंच नहीं हो पा रही है और यही कारण है कि स्थानीय लोगों की मदद से सट्टा व अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। इस अपराध को रोकने में चिचोला चौकी पुलिस नाकाम साबित हो रही है। माना जा रहा है कि क्षेत्र में रोजाना लाखों रुपए का सट्टा खेला जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations