छुरा के घने जंगलों में प्रेमी जोड़ा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी
त्वरित ख़बरें - लाश 10 से 15 दिन पुरानी

छुरा :- छुरा के घने जंगलों में प्रेमी जोड़ा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है लाश 10 से 15 दिन पुरानी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक वनरक्षक प्रवीण दीवान व चौकीदार जंगल की सुरक्षा के लिए बीट भ्रमण पर निकले थे । इस दौरान उन्होंने पहाड़ी के बीच पेड़ पर प्रेमी जोड़ी को दुपट्टा के सहारे फाँसी पर लटका हुआ देखा। शव सड़ने लग गया है और भयानक बदबू भी आ रही है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को छुरा बीट के वनरक्षक प्रवीण दीवान व चौकीदार के साथ हर दिन कि तरह जंगल की सुरक्षा के लिए बीट भ्रमण पर निकले थे । उन्होंने भ्रमण के दौरान शाम को पहाड़ी के बीच घने जंगल मे पेड़ पर प्रेमी जोड़ी को दुपट्टा के सहारे फाँसी पर लटका हुआ देखा। वनरक्षक ने घटना की जानकारी छुरा थाने को दी। शव 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल में पहुँचकर शव को उतवाई। वहीं युवक के पैंट में आधार कार्ड मिला जिस पर कांता राम पिता बिरजु राम ग्राम गुज़रा बिंद्रानवागढ़ का पता लिखा हुआ है।

बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों युवक युवती कहां के हैं और उनकी मौत कैसे हुई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations