छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनों को किया रद्द, रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले रेल मंडलों में लगातार अधोसंरचना का काम किया जा रहा है. जिसके चलते ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इन ट्रेनों के रद्द होने से गर्मी छुट्टी और शादी विवाह के सीजन के बीच यात्रियों परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.जानकारी के मुताबिक, रेलवे प्रशासन की ओर से अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रेलवे स्टेशन एलएचएस पुशिंग का काम किया जाएगा. यह काम आठ से 10 मई तक और 19 से 30 मई तक किया जा रहा है, इसके वजह से ट्रेनें कैंसिल रहेगी.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations