छत्तीसगढ़ में यात्री बसों में महिलाओं,यात्री व स्कूल बसों में अब लगाए जाएंगे पैनिक बटन...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

भिलाई- छत्तीसगढ़ में यात्री बसों में महिलाओं और स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पैनिक बटन लगाने की तैयारी चल रही है। पैनिक बटन लगने से बस में किसी प्रकार की दुर्घटना, छेड़छाड़ होने पर पैनिक बटन दबाते ही तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी। बसों की लोकेशन, स्पीड आदि का भी पता चलता रहेगा। इससे चालकों की मनमानी पर रोक लगने के साथ हादसे की आशंका कम होगी। जीपीएस सिस्टम का कंट्रोल रूम रायपुर में डायल 112 के कार्यालय में बनाया गया है। प्रदेश के सभी जिले इसी कार्यालय से जुड़े जाएंगे कार्यालय में मिलने वाली सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र को निर्देशित किया जाएगा। किसी लेकर डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने तैयारी शुरू कर दी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations